Invalid slider ID or alias.

अनगढ बावजी आगमन पर सीएम शर्मा का विधायक आक्या ने किया स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्रीमती दीपिका जैन।

चित्तौडग़ढ़।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के गुरूवार को मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अनगढ बावजी आगमन पर राजस्थान सरकार में मंत्री जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, अविनाश गहलोत, गोतम दक, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर व बेगुं विधायक सुरेश धाकड़ ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर उपरना ओडा कर व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री को अनगढ बावजी स्थान की महत्ता की जानकारी देते हुए आगामी दिनो में विधानसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ पधारने का न्योता दिया।
इस अवसर पर डेयरी चेयरमेन बद्री लाल जाट, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, शेलेन्द्र झंवर ने भी विधायक आक्या के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Don`t copy text!