Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-हिंदी दिवस पर विद्यालय मे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।भूपालसागर @ श्री अशोक शर्मा।

भूपालसागर।आज हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोरवड़ी मे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता मे बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। तथा हिंदी दिवस के ऊपर विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाये गये।
पोस्टर प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले विद्यार्थियों मे कक्षा 12 से गायत्री मेनारिया
कक्षा 11 से तनीषा, सरोज, अंजना, कक्षा 10 से अंकित, देवन, करुणा, मुस्कान, पूजा। कक्षा 9 से काजल, रिया, संतोषी, कोमल, कक्षा 8 से दिव्यांशी, शाक्षी, रामलाल, कक्षा 7 से नेहा, बसंती, चेतना, भावना, संध्या ओम्प्रकश, विशाल कक्षा 5 से भूमिका, दिशा, नीलम, वर्षा, सपना, युवराज एवं दशरथ, पवन, विनीता, भावना, चेतन, विकास, खुशबु, जसोदा आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार मीना द्वारा किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैया लाल मेनारिया द्वारा की गयी। उप प्रधानाचार्य शंकर लाल द्वारा कविता के माध्यम से हिंदी की महत्वता के बारे मे बताया गया।
विद्यालय स्टाफ में कैलाश, सुरेश, खुबीलाल, एवं योगेश ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के बारे में जानकारी प्रदान की। पोस्टर प्रतियोगिता के अलावा देवन पटवा, अंकित मेनारिया एवं काजल गाडरी द्वारा हिंदी भाषा के इतिहास की जानकारी दी गई। तथा भूमिका द्वारा हिंदी की कविता “हम भारत के भरत” की प्रस्तुति दी गई। सपना द्वारा कबीर दास व रहीम के दोहे बोले गए। वर्षा द्वारा “त्योहारों का देश हमारा” गीत के माध्यम से देश में मनाए जाने वाले त्योहारों के बारे में बताया। विजेता बच्चो को पुरुस्कार दिए गए।

Don`t copy text!