Invalid slider ID or alias.

आबूरोड़-भाजपा नगर मण्डल ने गुजरात के भाजपा पदाधिकारियों का किया स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज। आबुरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।

आबूरोड। आज भाजपा नगर मंडल द्वारा गुजरात भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओर “कमलम कार्यालय”के व्यवस्था प्रमुख विशाल भाई पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजेश परमार एवमआबूरोड़ विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता और गुजरात “कमलम कार्यालय” प्रबंधन समिति के सदस्य धर्मेंद्र अरोड़ा का महाराणा प्रताप चौराहा चेकपोस्ट पर भव्य स्वागत किया।
मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया ने सभी गुजरात के पदाधिकारियों को माला, साफा एवम दुपट्टे से स्वागत किया।
मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने सभी आबूरोड़ नगर के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं से स्वागत करवाने के पश्चात सभी का परिचय करवाया और संगठनात्मक चर्चा करते हुए बताया कि आबूरोड़ सहित रेवदर एवम जिले का “राष्ट्रीय सदस्यता अभियान”का कार्यक्रम बहुत शानदार चल रहा है,जिला नेतृत्व ने आबूरोड़ मण्डल को 6200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है, उनमें से 1500 के आसपास सदस्य बन चुके है, भाजपा नगर मण्डल द्वारा जल्दी ही दिए गए लक्ष्य को पूर्ण कर दिया जाएगा।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनीष परसाई महामंत्री दिपेश अग्रवाल,राधेश्याम शाक्य, हरेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, राजेन्द्र गहलोत, प्रीति वाजपई,नगरमंत्री रवि पटेल, देवेन्द्र निगम,राजीव मारू, मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमावत, गणेश आचार्य, विजय गोठवाल, धर्मेंद्र शाक्य, दुर्गेश राव, तपेश सेन,राजन वसिष्ठ, परवीन कोली, सूर्यप्रताप सिंह,पंकज कुमावत मुकेश धवलेशा, इम्मामुदिन, जिगर आचार्य, मदन कोली,किशोर परिहार, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!