Invalid slider ID or alias.

गंगरार-बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ श्री ठाकुर सालवी।

गंगरार। उपखंड मुख्यालय पर रेगर समाज द्वारा सामाजिक समरसता के प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव जन्मोत्सव को लेकर गुरुवार को स्टेशन पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अंबेडकर सर्किल स्थित रामदेव मंदिर से अजमेर विद्युत वितरण निगम विभाग के पास रामदेव मंदिर तक निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डीजे की मधुर स्वर लहरियों पर महिलाएं नाचती हुई चल रही थी बाबा रामदेव की को चांदी के बेवाण में विराजित कर श्रद्धालु कंधों पर उठाए हुए चल रहे थे। इसी के साथ गंगरार कस्बा स्थित सालवी मोहल्ला में रामदेव मंदिर से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष, बालक, बालिकाएं बाबा रामदेव की शोभायात्रा निकाली गई, जो सदर बाजार, बस स्टैंड, पुरबिया मोहल्ला होते हुए चांदपोल दरवाजे से राशमी रोड स्थित रामदेव मंदिर पर पहुंची। जहां पर महा आरती के पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन पर महिलाएं नाचती गाती व श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

Don`t copy text!