Invalid slider ID or alias.

पूर्व विधायक जाट ने की सांवरियाजी की पदयात्रा, अमन चैन खुशहाली की मांगी दुआ मंत्री, सांसद, विधायकों ने की शिरकत।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

आकोला। देश की समृद्धि व खुशहाली एवं क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर पूर्व विधायक भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट ने सिंहपुर से सांवरियाजी तक ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सांवरियाजी की पदयात्रा की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्रीलाल जाट सहित पदयात्रियों के जत्थे का तिलक एवं ओपरणा पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीण व कार्यकर्ताओं सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रास्ते में जगह- जगह जाट का ग्रामीणों ने स्वागत किया।बद्रीलाल जाट ने सांवरियाजी मंदिर पंहुचकर पूजा-अर्जना की। सांवरियाजी की पदयात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित महाप्रसादी व विशाल भजनसंध्या का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान सरकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बेगू विधायक सुरेश धाकड़, भाजपा जिला अध्यक्ष मिठू लाल जाट, कपासन प्रधान भेरूलाल चौधरी सहित आकोला क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता कई जनप्रतिनिधि व संत उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में पधारे संतगणो व अतिथियों का बद्रीलाल जाट ने साफा पहनाकर स्वागत किया। व अतिथियों द्वारा भगवान सांवरिया सेठ की पूजा अर्चना कर भोग धराया गया।

Don`t copy text!