Invalid slider ID or alias.

गंगरार-बछ बारस पर महिलाओं ने रखा व्रत, गाय बछड़े का पूजन कर मांगी बेटे की लंबी उम्र।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार।मां बेटे के वात्सल्य का प्रतीक लोक पर्व बछ बारस भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लाह श्रद्धापूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने आज के दिन व्रत रखा और श्रंघारित होकर पूजा स्थलों पर पहुंच गाय बछड़े की विधि विधान से पूजा अर्चना की।गाय और बछड़े को चनै दही , खिलाया गया।इसके बाद माताओं ने अपने पुत्रों के भी तिलक लगाकर मोली बांधकर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। बछ बारस के दिन माताओं ने गेहूं व आटे व गाय के दूध से निर्मित व्यंजनों एवं चाकू से कटी सब्जियों का परित्याग किया। घरों में बाजरे की रोटी, मक्की की रोटी चना व मूंग आदि की सब्जियां बनाई। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र और परिवार की खुशी की कामना को लेकर गाय और बछड़े की पूजा की। महिलाओं ने बताया कि आज के दिन माता ने अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और पूजा अर्चना की।

Don`t copy text!