Invalid slider ID or alias.

गंगरार-सड़क पार करते सड़क हादसे में महिला की मौत।

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। शुक्रवार को जवासिया फाटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात कार की चपेट में आने से महिला की मृत्यु हो गई।
थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि गंगरार टोल टैक्स से आगे जवासिया फाटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला शांताबाई सेन पत्नी रूप शंकर सेन उम्र 57 वर्ष निवासी कपासन बस से उतरकर पैदल जा रही थी इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस थाने को दी जिस पर पुलिस प्रशासन एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एवं महिला के मृत शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी घर में रखवाया गया।

Don`t copy text!