Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-टांडा बावजी परिसर में दो दिवसीय प्राथमिक शिक्षा संस्था प्रधान वाकपीठ का हुआ समापन।

 

वीरधरा न्यूज़।भूपालसागर @ श्री अशोक शर्मा।

भूपालसागर। उपखंड की बुल ग्राम पंचायत के क्षेत्र के प्रसिद्ध टांडा बावजी परिसर में दो दिवसीय चल रही प्राथमिक शिक्षा संस्था प्रधान वाकपीठ का समापन पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा मुख्य अतिथिय में, सेवा निवृत बीईईओ सुरेश चंद्र योगी, शांति लाल जागेटिया, पुजारी देवीलाल गुर्जर, सरपंच सोहनलाल गुर्जर, प्रधानाध्यापक अशोक रेगर, भगवान बेरवा के विशिष्ठ अतिथि तथा समारोह की अध्यक्षता देवी लाल गुर्जर द्वारा की गई।
वाकपीठ अध्यक्ष किशन लाल वाकपीठ सचिव कृष्ण वल्लभ नागदा ने वॉक पीठ के दौरान हुई वार्ता प्रस्तुत किया वॉक पीठ कार्यकारिणी द्वारा अतिथियों का उपरना व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवराम लोहार द्वारा ईश वंदना से शुरू की गई। इसके पश्चात विनोद कुमार, प्रभु लाल माली, कृष्ण वल्लभ नागदा, प्रदीप मीणा, तिलकेश कुमार आचार्य ने अलग-अलग विषय पर अपनी वार्ता को प्रभावित तरीके से प्रस्तुत कीया। साथ ही स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। समस्त अतिथियों का आभार रा प्रा वि टाण्डा कि प्रधानाध्यापिका द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
भेरूलाल बेरवा द्वारा सांवरिया सेठ का भजन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर गोठुलाल लसोड़, शिव राम लोहार, गंगाराम धोबी, रघुवीर सिंह, ओम प्रकाश, रामावतार, पुष्कर राज, महेश शर्मा, सुरेश शर्मा आदि प्रधानाध्यापक मौजूद रहे संचालन वाकपीठ प्रवक्ता तिलकेश कुमार आचार्य द्वारा किया गया।
अगली आयोजित होनी वाली वॉक पीठ पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड़ अपने समस्त व्यय पर कराने की घोषणा की।

Don`t copy text!