Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-महिलाओं ने गाय बछड़े की पूजन कर वत्स बारस पर्व मनाया।

 

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।

बिनोता। कस्बे में शुक्रवार को महिलाओं द्वारा वत्स बारस पर्व पर गाय एवम बछड़े की परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की गई।
प्रेमलता तिवारी ने बताया कि इस पर्व को मानने वाली महिलाओं द्वारा पूजा की थाल सजा कर गाय एवम उसके बछड़े की पूजन कर श्रृंगार किया गया।
पूजा अर्चना के दौरान भामादोह मोहल्ले में मीना देवी लुहार, कमला देवी लखारा, सूरज वैष्णव, दिव्या लुहार, सोनू टेलर ,संगीता कुमावत, बिंदु बैरागी, फेफ़ा कुमावत, संध्या कुमावत ने पूजा अर्चना की।
महिलाओं ने माता एवम पुत्र में स्नेह, लंबी उम्र की कामना, संतान प्राप्ति को लेकर पूजन किया।

Don`t copy text!