Invalid slider ID or alias.

कपासन-खेल हमें जीवन में समभाव में रहना सीखते : सीबीईओ चुण्डावत।

वीरधरा न्यूज़।कपासन@ श्री रोशन लाल रैगर।


कपासन। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर कपासन में हॉकी खेल का आयोजन हुआ। मैच का उद्घाटन अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल शर्मा ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामसिंह चुंडावत ने विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक के रुप में मेजर ध्यानचंद की तस्वीर प्रदान करते हुए कहा कि खेल में हार और जीत दोनों होते हैं। हार को सामने देख कर जो लड़ जाए, वही खिलाड़ी होता है। खिलाड़ी कभी हार से डरता नहीं है और जीतने का जश्न नहीं मानता है। खेल हमें जीवन में समभाव में रहना सीखते हैं। राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित इस एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 54 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैच से पूर्व स्कूली विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा झंडियां ले कर नगर में उत्साह के साथ रैली निकाली। खेल के दौरान दोवनी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम ने तीन गोल किए वहीं कचहरी टीम ने दो गोल किये। निर्णायक का कार्य शारीरिक शिक्षक दिलीप बारेगामा एवं सतीश कोदली ने किया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक डूंगर सिंह, दिलीप बारेगामा, दुर्गा जोशी, भोपाल सिंह चौहान, बद्री वैष्णव, संजय बारेगामा, रमेश सिंह, हीरालाल शर्मा व संदीप सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक दिलीप बारेगामा ने किया।

Don`t copy text!