Invalid slider ID or alias.

जोधपुर/ओसिया-कई खेलो का आयोजन कर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस।

 

वीरधरा न्यूज़। ओसिया@ श्रीमति रंजना सारस्वत।

जोधपुर।ओसिया के सॉफ्ट टैक स्कूल मे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष में खेल दिवस का आयोजन हुआ।भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे पहली बार 2012 में उत्सव के दिनों की सूची में शामिल किया गया था। स्कूल मे आज बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, बैट मिनटन, क्रिकेट, म्यूजिकल चेयर, दौड़ आदि कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया। भारत सरकार ने देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए 2012 में राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत की।
इस दिन के दौरान, भारत के राष्ट्रपति खेल-संबंधी पुरस्कार देते हैं, और सरकार इस दिन का उपयोग विभिन्न खेल-संबंधी योजनाओं का शुभारंभ करने के लिए करती है, जैसे कि 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित खेलो इंडिया। बिना किसी भेद भाव के लड़कियों तथा लड़को ने मिलकर एक साथ खेल खेले।
विद्यालय प्रधानाध्यापिका नूतन शर्मा ने बताया की प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन किया जाता हैं, जिसमें बच्चों के साथ साथ स्टाफ भी आनंद लेते हैं। प्रति वर्ष खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। खेल खिलाने में विद्यालय की आध्यापिकाए अनिता, रश्मि, लीला, पुष्पा, नीर, नर्मदा, चंपा, रितिका, रंजना, खुशबू, सुनीता, शेफाली, राजेंद्र सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

Don`t copy text!