Invalid slider ID or alias.

नागौर-राष्ट्रीय खेल दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित।

 

कुचेरा।वीरधरा न्यूज@ श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर।

कुचेरा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जुंजाला में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए।
प्रधानाध्यापक धर्माराम कड़वासरा ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष में विद्यालय में वॉलीबॉल मैच का आयोजन, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, का आयोजन किया गया। इसी दौरान स्काउट व गाइड द्वारा वृक्षारोपण किया गया। शिक्षक बाबूलाल इनानिया ने विद्यार्थियों को खेल का महत्व बताया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया। शिक्षिका आशा शर्मा ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान देवाराम, देवी लाल, रजनी राय, संतोष जांगिड़ ने अपने विचार व्यक्त किए।

Don`t copy text!