Invalid slider ID or alias.

सवाईमाधोपुर-मलारना डूंगर से डिग्गी कल्याण महाराज की 35वीं पदयात्रा रवाना।

बौंली/ बामनवास@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।


बोंली।मलारना डूंगर श्री डिग्गी कल्याण मंडल मलारना डूंगर के तत्वाधान में श्री डिग्गी कल्याण महाराज की 35 वी पैदल यात्रा आज सुबह 7 बजे ब्रह्मण धर्मशाला से रवाना हुई।

स्थानीय निवासी अमित कुमार शर्मा ने बताया की यात्रा रवानगी पूर्व शाम को ब्रह्मण धर्मशाला में कल्याण मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने श्री कल्याण जी महाराज व धर्म ध्वजा की विधिवत पूजा अर्चना की साथ ही उपस्थित भक्तजनों ने आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा दौरान कल्याण मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा का श्री देव नारायण सेवा समिति ने ब्रह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन, सरस डेयरी बूथ प्रबंधक राजकुमार शर्मा सहित लोगो ने माला साफा पहना कर व पुष्पवर्षा कर सम्मान किया।

शोभायात्रा में कल्याण मंडल अध्यक्ष द्वारा देवनारायण समिति, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर श्री राम जाग्रति मंच अध्यक्ष मोहन मंगल मलारना डूंगर पूर्व सरपंच सुरेश चंद महावार पूर्व जिला मंत्री नवल किशोर मंडल कल्याण मंडल सयोजक मुरारी लाल गर्ग मदन मोहन उपाध्याय राजकुमार शर्मा देवकी नंदन जांगिड़ विष्णु शर्मा विष्णु मंगल महेश बंसल आदि का सम्मान किया।

शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत व पुष्पवर्षा की गई। यात्रा ब्रह्मण धर्मशाला से रघुनाथ जी मंदिर बस स्टेंड मुख्य बाजार होते हुए निकाली गईं।

Don`t copy text!