Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-आकोला में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी की सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित।

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

आकोला। आकोला चारभुजा मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चित्तौड़गढ़ व कपासन विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने कि शिरकत। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर मण्डल आकोला की सदस्यता अभियान 2024 की मण्डल की बैठक आयोजित हुई जिसमे मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष गणपत छिपा, कपासन नगर मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, पूर्व जिला मंत्री वरिष्ठ नेता श्याम लाल सेन, पूर्व नगर अध्यक्ष उदय लाल चपलोत, नगर पालिका अध्यक्ष तारा मालीवाल, नगर अध्यक्ष शंकर लाल साहु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे मुख्य अतिथि पुष्पा वैष्णव ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की 1 सितम्बर को सबसे पहले राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पहला सदस्यता ग्रहण होगी। उसके बाद सदस्यता अभियान शुरू होगा ओर बताया कि बुथ स्तर तक 200 मेंबर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना है, इसके लिए ऑनलाइन मोबाइल नबर से भी सदस्य बन सकते और ऑफ लाइन भी फॉर्म भरके पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इससे पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत होगी और आने वाले चुनाव में भाजपा को फायदा होगा 31 अगस्त को बूथ स्तर पर कार्यक्रताओ के साथ मिलकर मीटिंग रखी जाएगी, इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष गणपत छिपा, कपासन नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, श्याम सेन, नगर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल साहु, नगर पालिका अध्यक्ष तारा मालीवाल, मंडल महामंत्री भगवती लाल सेन, नगर उपाध्यक्ष पिंटू लाल छीपा, उदय लाल चपलोत, पुर्व उपप्रधान नरेंद्र भट्ट, सेवा निवृत्त रामलाल खटीक, माधुलाल मेघवाल आदि में संबोधित किया।

इस अवसर नगर उपाध्यक्ष पंकज टेलर, नरेश माली, भगवत सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिनारायण सोनी, युवा मोर्चा महामंत्री लोकेश खटीक, अमित गौड़, मंडल मंत्री मुरली सेन, रामलाल खटीक, हीरा लाल छीपा, मदन टेलर, कमलेश पटवा, पार्षद रूप लाल, रामेश्वर बंजारा, दुर्गा सोनी, परमेश्वर छिपा, ललित कुमावत, ललित हींगड़, भेरू छीपा, जगदीश जाट, रतन जाट, बुथ अध्यक्ष खुमान माली, पुरण सोनी, देवी लाल माली, मुकेश छिपा, कुंदन रैगर, हंसराज रैगर, मोनु छीपा, विनोद गर्ग, रघुवीर सिंह, रोशन पटवा, मनोज पटवा, प्रवीण राव, हेमंत खटीक, समाज सेवी शंकर मालीवाल, यश सोनी, कालु टेलर, मुकेश जाट, गोपाल टेलर, चिकू टेलर, जमना लाल सेन, रीना छिपा, संध्या छिपा, स्वेता लोहोटी, भारती टेलर, दुर्गा टेलर, नगर मण्डल सदस्या अभियान के सयोंजक देवेंद्र छीपा महिला संयोजक तारा मालीवाल, सह संयोजक राम लाल माली आदि मौजूद थे। संचालन नरेश माली ने किया आभार मंडल के महामंत्री हिम्मत टांक ने वक्त किया।

Don`t copy text!