Invalid slider ID or alias.

शाहपुरा-भटेड़ा में जंगली सुअरों के झुंड से परेशान किसान, किसानों की फसलों को किया बर्बाद, रातभर जागने को मजबूर किसान।

 

 

 

वीरधरा न्यूज़। बनेड़ा@ श्री दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा।

 

शाहपुरा। बनेड़ा क्षेत्र के भटेड़ा गांव के किसान इन दिनों जंगली सूअरों के झुंड से परेशान हैं।

किसान सुरेश मेघवंशी ने बताया कि क्षेत्र में जंगली सुअरों ने लगभग एक महीने से लगातार जंगली सूअर किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगली जानवर किसानों की कड़ी मेहनत पर पानी फेर रहें हैं। किसानों को अपनी फसल की रखवाली के लिए रात रात भर जागना पड़ रहा हैं। इसके बावजूद कई किसानों की फसलों को सूअर चौपट करने में लगे हुए हैं। साथ ही यह जंगली सूअर किसानों पर हमला भी कर देते हैं। ताजा मामला भटेड़ा गांव से सामने आया हैं। जहां किसानों के खेतों में मक्का सहित अन्य किस्मों की खड़ी फसल को जंगली सूअर के झुंड ने खराब किया हैं। श्रवण भील परमेश्वर बलाई उगमा भील सत्यनारायण रेगर  ऊंकार बलाई दुर्गा लाल दरोगा सहित अन्य किसानों के खेतों में खड़ी मक्का, मुंगफली के साथ अन्य फसलों को जंगली सूअर बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से अपील कि है कि इन जंगली सुअरों को पकड़कर अन्यत्र वन क्षेत्र में छोड़ इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Don`t copy text!