Invalid slider ID or alias.

आबूरोड़-सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर का स्वागत किया।

वीरधरा न्यूज। आबुरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।


आबूरोड। पूर्व भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरिया ने बताया राज्यपाल बनने के बाद ओम प्रकाश माथुर का पहला राजस्थान का दौरा है, उनके क्षेत्र बाली के बेडल पैतृक गांव में नागरिकों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा बहुत ही धूम धाम से स्वागत किया।

उधोग प्रकोष्ठ के जिला सयोजक सरस कुमार सिंह चौहान ने बताया ओम माथुर पिछले 36 वर्षों से भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए एक समर्पित नेता के रूप में कार्य किया है, इसके लिए पार्टी में महत्वपूर्ण जिमेदारी भी सौपी गई है, अब उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल माथुर ने कहा में अपनी जन्मभूमि के नागरिको एवं समस्त कार्यकताओं का अभिवादन स्वीकार करता हु, और जो जिम्मेदारी महामहिम राष्ट्रपति ने मुझे सिक्किम राज्य का राज्यपाल नियुक्त करके दी है, उसे पूर्णरूप से निभाने का प्रयास करूंगा, में हर व्यक्ति के लिए हमेशा की तरह किसी भी कार्य के लिए तैयार हूं, राज्यपाल बन जाने के बाबजूद में आप सभी के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

इस अवसर पर आबूरोड़ से भूपेन्द्र सम्बरिया, सरस कुमार सिंह चौहान, अरुण परसरामपुरिया, पूर्व मण्ड़ल महामंत्री दिनेश सेन, गणेश आचार्य, युवामोर्चा जिलाउपाध्यक्ष राजन विशिष्ट उपस्थित रहे।

Don`t copy text!