Invalid slider ID or alias.

विधायक आक्या ने पीएम और गृहमंत्री को लिखा पत्र बांग्लादेश मे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार को आवश्यक सख्त कदम उठाने चाइये: विधायक आक्या।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे जघन्य अत्याचार के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने व हिन्दुओ की सुरक्षा सुनिष्चित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा।
विधायक आक्या ने पत्र के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह से निवेदन किया कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में लोकतंत्र की हत्या की गई है। वहां लोकतांत्रिक रूप से जनता द्वारा चुनी हुई सरकार का तख्ता पलटते हुए जमात समर्थित उग्रवादी संगठन ने देश पर कब्जा कर लिया है। इस उग्रवादी संगठन द्वारा अल्प संख्यक हिन्दुओ के विरूद्ध सोची समझी साजीश के तहत अत्याचार किये जा रहे है। हिन्दु पुरूषो का नर संहार किया जा रहा है तथा हिन्दु महिलाओ व बच्चियो के साथ ईंसानियत की हद पार करते हुए ऐसे अमानवीय, वहशीपन के कृत्य किये जा रहे है जिसकी कल्पना भी नही की जा सकती है। इन कृत्यो के विडियो बनाकर उन्हे सोशल मिडिया पर वाईरल किया जा रहा है। अनेक हिन्दु मंदिरो मेें तोड़ फोड़ की गई है तथा अनेक हिन्दुओ के मकानो को आग के हवाले कर दिया गया है। समूचे बांग्लादेश में कानून का राज समाप्त हो गया है तथा इन उग्रवादीयो को रोकने वाला कोई नही है।
विधायक आक्या ने बताया कि बांग्लादेश में हिन्दुओ के साथ किये जा रहे ऐसे अमानवीय कृत्यो से भारत के हिन्दुओ का खुन खोलने लगा है। बांग्लादेश का अल्पसंख्यक हिन्दु अश्रुपूर्ण नजरो से बड़ी आस के साथ भारत की तरफ देख रहा है। हमें हमारे हिन्दु भाईयो, बहनो की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करनी होगी।
बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार को आवश्यक सख्त कदम उठाने चाहिए। इस बाबत बांग्लादेश की सेना के सर्वोच्च कमान को हिन्दुओ को सुरक्षा प्रदान करने अन्यथा अंजाम भुगतने का सख्त संदेश देना चाहिए। देश में सीएए को जल्द लागु करते हुए हमें हमारे हिन्दु भाईयो, बहनो को भारत में आने की स्वीकृति प्रदान करने व नागरीकता प्रदान करने की पहल करनी चाहिए। साथ ही देश में रह रहे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर खदेड़ना चाहिए।

Don`t copy text!