Invalid slider ID or alias.

हमारा धर्म सिखाता है पेड़ लगाना यह पुण्य का काम है: उपखंड अधिकारी शर्मा।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@कमलेश सालवी।

गंगरार। हमारा धर्म सिखाता है पेड़ लगाना यह पुण्य का काम है वास्तव में हमें धर्म की रक्षा करनी, पेड़ से ही जीवन है, पौधारोपण करने के पश्चात उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमें लेनी तभी अभियान सफल हो पाएगा।
उपखण्ड मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी छोटू लाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम पांच पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। तभी महाअभियान का लक्ष्य पूरा होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित अतिथियों एवं नरेगा श्रमिको द्वारा पोधारोपण किया। साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई।
ग्राम पंचायत गंगरार में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रहा, वही पंचायत समिति स्तर पर 27 हजार 500 पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राणावत, विकास अधिकारी देवीलाल बलाई, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र व्यास, आयुर्वैदिक डॉक्टर सरिता,प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राणावत, सरपंच रेखा शर्मा, सहकारी समिति अध्यक्ष बाबूलाल बलोटिया, भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी गोपाल लाल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि बालकिशन शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, सहित समस्त विभागो के कर्मचारी एवं एवं नरेगा श्रमिक उपस्थित थे।

Don`t copy text!