Invalid slider ID or alias.

राउप्रावि टांटरमाला व गाँव के शमशान भूमि में पौधारोपण महाभियान व पर्यावरण महोत्सव संगोष्ठी आयोजित।

वीरधरा न्यूज़। टाँटरमाला/निम्बाहेडा़@श्री जनक दास वैष्णव।


निम्बाहेडा़। पंचायत समिति के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टांटरमाला में मुख्यमंत्री पौधारोपण महाभियान के तहत अमृत पर्यावरण महोत्सव हरियालों राजस्थान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्थानीय विद्यालय सहित श्मशान भूमि खेल मैदान खेरिया क्षेत्र में पौधारोपण व पर्यावरण महोत्सव संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

वृक्षारोपण प्रभारी कन्हैया लाल मेनारिया एवं ओमप्रकाश जाट ने बताया कि पौधारोपण व संगोष्ठी कार्यक्रम ग्राम के प्रबुद्धजनों और पूर्व छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक गोविन्द लाल भराडिया ने की। विशिष्ट अतिथि रूपलाल मेनारिया नारायण लाल मेनारिया बद्री लाल पाटीदार फतह लाल मेनारिया मोतीलाल मेनारिया वार्ड पंच रीना मेनारिया रहे।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता शारीरिक शिक्षक कुम्भा राम भादू ने पौधारोपण का जीवन में क्या महत्व है, तथा पेड़ हमारे लिए क्यों जरूरी है? इस विषय पर प्रकाश डाला। स्थानीय विद्यालय के प्रभारी कन्हैया लाल मेनारिया ने बताया कि पौधारोपण महाभियान के तहत गांव के प्रबुद्धजनों, एसएमसी सदस्य व कार्मिकगण तथा विद्यार्थियों ने एक पौधा अपनी मां के नाम लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। तथा सार्वजनिक स्थलों, खेल मैदान, विद्यालय परिसर,अपने खेत खलियान पर अधिकाधिक पौधारोपण हेतु प्रेरित किया पूर्व छात्रों भावना मेनारिया पूजा मेनारिया ने पोधों को नियमित पानी देने की जिम्मेदारी ली। रूपलाल मेनारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रकृति के हम अधीन है,प्रकृति हमारें अधीन नहीं है, पेड़ है तो हम हैं, पेड़ धरती के श्रृंगार है और जीवन के आधार हैं। वृक्षारोपण प्रभारी कन्हैया लाल मेनारिया ने कहा कि पेड़ लगाना जितना सरल है उससे कठिन उसका संरक्षण करना है।हमें मांगलिक अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।कन्या के जन्म पर जन्मदिन शादी की सालगिरह पर परिजन एक पौधा अवश्य लगाएं।

हरियालों राजस्थान कार्यक्रम के तहत अध्यापक कैलाश पिंपलवा लेखराज ओमप्रकाश जाट नीतू मीना कविता कुमारी भट्ट छात्राध्यापक कन्हैया लाल आशा सुथार तथा सभीं बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई तथा पौधारोपण किया।

इस अवसर पर तीन वर्ष की बालिका भव्या मेनारिया ने भी पौधा लगाया।

Don`t copy text!