Invalid slider ID or alias.

बेगूं-मेनाल झरने से 500 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला एक युवक का शव, सुसाइड या हत्या।

वीरधरा न्यूज। बेगूं@ श्री महेन्द्र धाकड़।


बेगूं। बेगूं थाना क्षेत्र के मेनाल क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 150 फिट गहरी खाई में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान शाहपुरा जिले के गांव मुहला निवासी राहुल धाकड़ उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राहुल धाकड़ एक दिन पहले अपने घर से निकला था सुसाइट या हत्या से पहले उसने अपने मोबाईल से लोकेशन परिजनो को भेजी थी। लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।

मृतक के द्वारा मोबाईल से लोकेशन पर परिजन पहुंचे तो बुधवार सांय पेड़ से लटका हुआ शव मिला, जिसे देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर बेगूं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा। युवक ने सुसाइड किया या हत्या हुई इस कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच जुटी।

Don`t copy text!