Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-बिनोता में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ।

 

वीरधरा न्यूज़।बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।

बिनोता। कस्बे के भामादौह मौहल्ले में स्थित बालाजी मंदिर पर बजरंग दल विहिप संगगठन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर हीरा लाल लुहार हिंद, कवि अंशुमान आजाद,रमेश लखारा लक्ष्यभेदी ने गुरु महिमा का महत्व बताया कविता के माध्यम से जानकारी दी। हीरालाल हिंद ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को लेकर गुरु वंदन की पावन घड़ियां, पूजन अर्चन कर ले हम, सतगुरुओं के आशीषों से अपनी ज्ञान की गागर भर ले हम, गीत प्रस्तुत किया। अंशुमान आजाद ने सनातन धर्म से हमे क्या मिला काव्य पाठ के दौरान महाकाल के बेटे है हम तांडव भी कर सकते है।
भगवा भारत के विवेकानंद का सम्मान है भगवा केवल रंग नही यह भारत की पहचान है।
संघठन के पदाधिकारियों ने बताया की गुरुपूर्णिमा पर्व कार्यक्रम के तहत बजरंग दल विहिप संघठन पदाधिकारियों की उपस्थिति में मन्दिर के बाहर रास्ते मे बैठ कर सभी सदस्यो ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती कर प्रशाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बिनोता पुलिस चौकी एवम सदर पुलिस थाने से जाप्ता मौजूद था।

Don`t copy text!