Invalid slider ID or alias.

गंगरार-उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का गंगरार में किया भव्य स्वागत।

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।


गंगरार। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व चित्तौड़गढ़ के प्रभारी डॉ प्रेमचंद बैरवा के रविवार को चित्तौड़गढ़ आगमन के दौरान भव्य स्वागत भाजपा मण्डल गंगरार व साड़ास द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा गंगरार टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली, भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, गंगरार मण्डल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित, साड़ास मण्डल अध्यक्ष भवानीराम जाट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय वैष्णव,चित्तौड़गढ़ मण्डल अध्यक्ष सागर सोनी, गंगरार मण्डल महामंत्री हिम्मत सिंह चौहान, भूपेन्द्र सालवी और बन्ना लाल रायका,भाजयुमो अध्यक्ष संतोष शर्मा सहित दोनों मण्डल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!