Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-डॉ लुहार के उप प्रधानाचार्य बनने पर किया अभिनंदन।

वीरधरा न्यूज़। टाँटरमाला/निम्बाहेडा़@श्री जनक दास वैष्णव।


निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर द्वारा हाल ही मे सम्पन्न उप प्राचार्य काउंसलिंग के बाद जारी सूची के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडलाचारण में कार्यरत उप प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार की पदोन्नति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता होने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।जिसमें ग्राम पंचायत मण्डलाचारण सरपंच प्रतिनिधि गणेश दान चारण, उपसरपंच आईं दान गढ़वी पीपीएम अध्यक्ष देवकरणदान चारण, एसडीएमसी सदस्य सीपी चारण प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह सिसोदिया,अरनोदा के प्रधानाचार्य नंदसिंह राणावत, बिनोता के प्रधानाचार्य अशोक छाजेड़ भूरालाल तेली, डॉक्टर सुरेशचंद्र कुमावत,सहित स्टॉफ के कार्मिकगण तथा कस्बे के सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल तिवारी, पुखराज चपलोत, अनिल शर्मा, पन्नालाल लखारा, वर्धमान जैन ने पदोन्नति पर भारतीय परम्परा अनुसार मंगल तिलक, पगड़ी, उत्तरीय द्वारा अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।

Don`t copy text!