Invalid slider ID or alias.

सिरोही-जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई।

वीरधरा न्यूज।आबुरोड @ श्री महावीर चन्द्र।


आबू पर्वत। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा आबू पर्वत के तत्वावधान में भारतीय जन संघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रकाश मेघवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल के आतिथ्य में मनाई गई। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। सभी अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रकाश मेघवाल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए डॉ. मुखर्जी के जनसंघ के संस्थापक बनने तक कि यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कार्यकर्ताओ को कहा की हमे उनके जीवन से बहुत कुछ सीखना चाहिए।

अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल ने कार्यकर्ताओ के संबोधित करते हुए कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। वे महान शिक्षाविद थे। हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में है।

अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी मो. शाबीर कुरैशी एवं संयम उपाध्याय जी ने डॉ. मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर ने कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा नगर महामंत्री मनोज बगारिया ने किया।

इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज सोलंकी, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, आईटी विभाग जिला संयोजक अक्षय चौहान, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत, महिला मोर्चा संयोजिका प्रज्ञा चौरसिया, पार्षद मांगीलाल काबरा, पार्षद देवीलाल बामणिया, मंडल मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर, बाबू लाल बंजारा, अशोक शर्मा, भंवर सिंह मेड़तिया, महिला मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रभादेवी थिंगर, दीप्ति कनौजिया, रमिला राणा, रश्मि पारंगी, संगीता कोरी, रेणु राणा, भगवान सिंह भाटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शारदा देवी पारंगी, देवेंद्र बनौधा, दिनेश भूरावत, भास्कर अग्रवाल, आर. बी. सिंह, लक्ष्मण सिंह परमार, सुरेंद्र गिरी, अरविंद रावल, उमेश परमार, जाकिर हुसैन अब्बासी आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!