Invalid slider ID or alias.

पति ने पत्नी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला घायल को अस्पताल में करवाया भर्ती।

वीरधरा न्यूज़। अजमेर@ श्रीमती रेखा कुमावत।

 

अजमेर। शहर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद मौके से आरोपी पति फरार हो गया। सूचना मिलने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एंबुलेंस के जरिए महिला को अस्पताल में एडमिट करवाया।
जानकारी के अनुसार पुष्कर निवासी शबीना (35) अपनी मां शहजादी के साथ शुक्रवार को अपने बच्चों को पति से लेने के लिए अजमेर आई थी। इसी दौरान महिला के पति शकील को इसकी सूचना मिल गई। महिला के ससुराल पहुंचने से पहले ही वैशाली नगर ईदगाह के नजदीक आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिस महिला गंभीर रूप से
घायल हो गई। हमला करने के बाद आरोपी पति शकील मौके से फरार हो गया।पड़ोसियों की सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के द्वारा मौका मुआयना कर घायल महिला को जेएलएन अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को एडमिट किया गया है।

Don`t copy text!