Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

 

वीरधरा न्यूज़। निम्बाहेड़ा@ श्री मनोज सोनी।

चित्तौड़गढ़। शादी करने का धोखा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एक महिला ने न्यायालय निम्बाहेडा में इस्तगासा पेश कर आरोपी मौहल्ला निम्बाहेड़ा निवासी साहिल मेव उर्फ शाहरूख उर्फ यूडी पुत्र अजीज मेव व अन्य के खिलाफ कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर मारपीट गालीगलौज व दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराया। जिसमें जांच देवेन्द्र कुमार उ.नि. द्वारा की गई। जिन्होंने मामले में आरोपी साहिल मेव उर्फ शाहरूख उर्फ यूडी पुत्र अजीज मेव को एसएचओ कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा के निर्देशन में कानि. रामचंद्र व प्रमोद कुमार की सहायता से गिरफ्तार किया।

Don`t copy text!