Invalid slider ID or alias.

सिरोही-पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति मोकै से हुआ फरार।

वीरधरा न्यूज़। आबूरोड़@ श्री महावीर चन्द्र।


आबूरोड(सिरोही)। मानपुर के एक स्पॉ सेंटर के कमरे में महिला का संदिग्धावस्था में शव मिला। सूचना पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतका के भाई ने उसकी बहन के पति द्वारा हत्या करने का हवाला दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया।

मानपुर में दादू दयाल आश्रम से सटे कॉम्पलेक्स में डिवाइन रिलेक्स स्पा सेंटर के कमरे में महिला का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई।

सूचना शहर कोतवाल बंशीलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली। मृतका के भाई सागर ने बताया कि नई दिल्ली के संजय कॉलोनी के भाटी माइंस निवासी करीब 28 वर्षीय ममता राजपूत आबूरोड में स्पॉ में कार्यरत थी। बिती रात को उसके पति सागर राजपूत के साथ एक कमरे में थी। देर रात को उसके पति से विवाद हो गया। सुबह उसे व उसकी दूसरी बहन को ममता मृत अवस्था में मिली। उसके जीजा सागर ने उसकी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्पॉ परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही फोरेसिंक टीम को सूचना दी। फरार आरोपी की तलाश शुरु की। आवश्यक कार्यवाही के बाद मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।

शहर कोतवाल बंशीलाल ने बताया कि मृतका के पति ने गला दबाकर हत्या की है। फिलहाल, आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

Don`t copy text!