Invalid slider ID or alias.

आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान जिला कार्यकारणी का विस्तार, पौधारोपण भी किया।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। आदर्श लखारा समाज सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार 26 जून को झांतला माता मंदिर सराय पांडोली में एक मीटिंग आयोजित की गई।


जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा माताजी के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया तथा समाज के उत्थान के लिए अपने-अपने सुझाव दिए गए। उसके बाद समाज के सेवा दाताओं व भामाशाहों का भगवा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वही निर्णय लिया गया की संस्थान द्वारा आने वाले समय में जल्द ही एक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। वही आगामी दिनों में जल्द ही संस्थान द्वारा जिला नवयुवक मंडल एवम महिला मंडल जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा और जल्द ही चित्तौड़ जिला लेवल पर निशूल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें वर वधु दोनों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
समाज के अध्यक्ष गोपाल लाल लखारा, महामंत्री मदनलाल लखारा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम लखारा द्वारा अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमे संरक्षक श्याम लाल लखारा सिंहपुर, भंवर लाल लखारा पांडोली, गुलाब लखारा गणेशपुरा, माधव लाल लखारा कांकरवा, रामचंद्र लखारा बावलास, छीतरमल लखारा बावलास, बद्री लाल लखारा चित्तौड़गढ़, नंदलाल लखारा राशमी, शंकर लाल लखारा घोसुंडा, रतन लाल लखारा सावा, शांतिलाल लखारा बोजुंदा, रामनिवास लखारा बस्सी, देवी लाल लखारा चित्तौड़गढ़, भेरुलाल लखारा घोसुंडा, सुंदरलाल लखारा आकोला, उपाध्यक्ष जानकी लाल राशमी, शन्ति लाल सिंहपुर, हरनारायण सावा, श्याम लाल कपासन, भगवती लाल बस्सी, सत्यनारायण सिंहपुर, ओर शंभुलाल गंगरार, जिला महासचिव दुर्गेश कुमार लक्षकार, चितौड़गढ़।उपमहामंत्री दिलीप लखारा पांडोली, छोटूलाल साडास, सागरमल दांता, उप कोषाध्यक्ष दिलिप लखारा घटियावाली, जिला संगठन मंत्री, ओम प्रकाश लखारा कपासन, उप संगठन मंत्री कालू लाल लखारा सिंहपुर, जिला शिक्षामंत्री भैरू लाल लखारा राशमी, उप जिला शिक्षा मंत्री पुरुषोतम लखारा सिहंपुर, जिला मिडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा चन्दनपुरा, चितौड़गढ़, सह मीडिया प्रभारी सुनील लखारा सिंहपुर, जिला खेल मंत्री गोपाल लाल लखारा बावलास, सह खेल मंत्री भेरू लाल लखारा पारसोली, जिला प्रवक्ता दुर्गेश कुमार लखारा चिकारडा, उप जिला प्रवक्ता कैलाश चन्द लखारा गणेशपुरा, जिला प्रचार प्रसार मंत्री विजय कुमार लखारा कन्नौज, उप प्रचार-प्रसार मंत्री राजेश लखारा घोसुण्डा, जिला देवस्थान मंत्री सत्यनारायण लखारा गांधीनगर उप देवस्थान मंत्री अम्बा लाल लखारा पाण्डोली, जिला योजना मंत्री, बंशी लाल लखारा घोसुंडा, उप योजना मंत्री मुकेश लखारा गांधीनगर, जिला रोजगार मंत्री रतन लाल लखारा विजयपुर, उप रोजगार मंत्री कैलाश लखारा गांधीनगर, जिला सलाहकार मंत्री रामस्वरूप लखारा चित्तोडगढ, दिनेश लखारा कोटा, बालू राम लखारा सहनवा, रतन लखारा पहुना, भेरुलाल लखारा लसाडिया, पारसमल जानकी लाल जी लखारा गिलुंड, बंसी लाल लखारा घोसुंडा, जिला सांस्कृतिक मंत्री गोपाल लाल लखारा गांधीनगर, उप सांस्कृतिक मंत्री सुरेश लखारा पुठोली आदि को पदभार सोपा गया।
कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश कुमार लक्षकार ने किया।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

Don`t copy text!