Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़-यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस होगी सख्त। जुलाई के प्रथम सप्ताह से विशेष अभियान का आगाज।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शहर में यातायात नियमों की पालना हेतु यातायात पुलिस का विशेष अभियान जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होने वाला है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। शहर चित्तौड़गढ़ में दुपहिया वाहन पर हेलमेट अनिवार्य होगा। अभियान से पूर्व पांच दिनों में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला कलक्टर चित्तौडगढ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शहर में यातायात नियमों की पालना हेतु अभियान चलाकर सख्ती से लागु करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में पुलिस उप अधीक्षक यातायात रामेश्वर लाल के निर्देशन में यातायात नियमों यथा नो पार्किंग मे वाहन खडा नही करना, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन के शीशे पर काली फिल्म का उपयोग नही करने, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाने, बिना वैध लाईसेंस के वाहन नही चलाने, यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी परिवहन नही करने, भार वाहन में यात्री परिवहन नही करने, बिना परमिट वाहन संचालन नही करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नही करने, नशे में वाहन नही चलाने, निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन नही चलाने, ट्रेफिक सिंग्नलस का उल्लंघन नही करने के लिये यातायात शाखा के जाप्ता / अधिकारी द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर इस सप्ताह वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना हेतु जागरूक किया जावेगा। तत्पश्चात जूलाई के प्रथम सप्ताह से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से एमवीएक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की जावेगी।
पुलिस उप अधीक्षक यातायात रामेश्वर लाल ने आमजन से अपील की है, कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करे। अपनी सुरक्षा परिवार की रक्षा, सडक सुरक्षा पर ध्यान दें, स्वयं सुरक्षित रहें व अन्य को सुरक्षित रखें।

Don`t copy text!