Invalid slider ID or alias.

अनुसूचित जनजातीय कृषक महिलाओं ने जाना पोषाहार वाटिका का महत्व।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़गढ़ पर दिनांक 21 जून 2024 एक दिवसीय गृह वाटिका स्थापना जागरूक महिला किसान गोष्टी का आयोजन किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ रतनलाल सोलंकी ने बताया कि इसमें महिला कृषक बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत रति चंद जी का खेड़ा के स्थित के सबलपुरा, किट खेड़ा के 60 महिलाओं ने भाग लिया।
केंद्र के डॉ सोलंकी ने महिलाओं को गृह वाटिका में जैविक तरीके से सब्जियां उगाने हेतु प्रोत्साहित किया इस दौरान प्रशिक्षण दौरान विभिन जैविक खादों कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट व वर्मी वाश (द्रव खाद) को तैयार करने की तकनीकी जानकारी दी।
कार्यक्रम की प्रभारी दीपा इंदौरिया ने बताया की मानसून पूर्व गृह वाटिका जागरूक महिला किसान गोष्टी का मुख्य उदेश्य ग्रामीण महिलाओं को गृह वाटिका लगाने हेतु जागरूक करना है ताकि आने वाले समय में ग्रामीण स्तर पर महिलाये न सिर्फ संतुलित आहार प्राप्त करें बल्कि एक स्वस्थ जीवन यापन करें। इसके लिये महिलाओं को गृह वाटिका महत्व, गृह वाटिका के रेखांकन से लेकर पौध तैयार करना तथा गृह वाटिका में क्यारियां बनाने का तरीका उनमें पौध लगाने की तकनीकी जानकारी के साथ ही गृह वाटिका में प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया ताकि वे लोग अपने घर के आस पास के खाली हिस्से में गृह वाटिका की स्थापना कर सके। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम प्रभारी दीपा इंदौरिया ने खानपान और योग के बीच का संबंध अटूट बताते हुए महिलाओं को समय प्रबंधन के साथ योग जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया इस कार्यक्रम में महिलाओं ने में सिर्फ गृह वाटिका प्रबंधन के बारे में जाना बल्कि योग दिवस के उपलक्ष में योग करना भी सीखा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ीसादड़ी के महुडा गांव के योगाचार्य शम्भु लाल मेनारिया ने महिलाओं को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक तरीके से योग का महत्व समझाया तथा कुछ योग आसन सिखाए। केंद्र के कार्यक्रम सहायक संजय कुमार धाकड़ ने सब्जियों के उत्पादन के पश्चात सब्जियों की सुरक्षा तथा विक्रय तकनीकी के बारे में बताते हुए और महिला किसानों को जैविक तरीके से सब्जियां लगाने के लिए प्रेरित किया किया। कार्यक्रम के अंत में मौसम के अनुसार सात प्रकार की सब्जियां तथा योग दिवस के उपलक्ष में प्रति किसान महिला टी-शर्ट प्रदान की गई ताकि महिलाओं को कृषि (खान पान) एवं योग परस्पर गठबंधन का महत्व, के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में केंद्र के रमेश चंद्र माली राजकुमार बनवारी लाल कार्यक्रम में भाग रघुनाथपुरा गांव रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा रति चंद का खेड़ा गांव मनोहर सिंह मीणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम सहायक संजय कुमार धाकड़ कृषक महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Don`t copy text!