Invalid slider ID or alias.

गंगरार-चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए आभूषण व 70 हजार रुपयों पर हाथ साफ किया।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए आभूषण व 70 हजार रुपयों पर हाथ साफ किया।
किशोर पुत्र तुलसी राम नोग्या निवासी गंगरार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय गर्ल स्कूल के पास उनका मकान है जहां 9 जून बीती रात्रि को वह मेरे घर पर रात को 1 बजे तक तो वह और उनकी माता चांदी बाई व उनकी बहन पायल जाग रहे थे। उसके उपरांत उनकी माता और उनकी बहन मकान के नीचे वाले पोर्सन में सो गए। और वह अपने मकान की डबल मंजिल मकान के उपर वाली छत पर जाकर सो गए। उन्हे नींद आने के बाद रात्रि मे उनके मकान में चोर घुस गये। और चोरों ने घर से कीमती जेवरात व नकद रूपये चुराए, उस दौरान चोरों ने मकान से सोने की रकड़ी 1 तोला, सोने का टिका आधा तोला, सोने का 2 तोले का गले का सेट, सोने की 1 तोले की कान की जुमरिया व चांदी का कन्दोरा आधा किलो का व 70 हजार रूपये नकद जो की उनके मकान में प्रथम मंजिल में कमरे में पड़े लकड़ी के पलंग में रखे हुए थे। जिसे चोरों ने चुरा लिया। रात्रि के लगभग 2 बजे के करीब जब चोर चोरी को अंजाम दे कर उनके मकान के मेन दरवाजे को खोल कर जा रहे थे। उसी दौरान उनकी माता चांदी बाई की नींद खुल गई और उन्होंने मकान के भीतर दो चोरो को देखा और जोर से चिल्लाई तो मेरी एवं पड़ोसियों की नींद उड़ गई। तब तक चोर भाग कर निकले। मकान मालिक ने इस दौरान घटना की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दी जिस पर तत्काल पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे एवं घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की। रात्रि में ग्रामीणों ने चोरों की आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की पर चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इन दिनों उपखंड क्षेत्र में चोरी के घटनाएं लगातार घट रही है। वही आमजन में डर का माहौल बना हुआ है।

Don`t copy text!