Invalid slider ID or alias.

राष्ट्रीय संत आचार्य रामलाल जी म. सा.के पावन सानिध्य में बेगूं में भव्य दीक्षा समारोह, 7 ने ली दीक्षा।

 

वीरधरा न्यूज़।बेगूं @ श्री महेन्द्र धाकड़।

बेगूं. नगर मे रविवार साधु मार्गी जैन समाज का भव्य दीक्षा महोत्सव आयोजित हुआ।
आचार्य प्रवर श्री रामलाल मसा और उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि के सानिध्य में 7 दीक्षार्थियों ने गृहस्थ जीवन छोड़कर साधु जीवन⁰ धारण किया। साधु मार्गी जैन संघ बेगूं के तत्वाधान में सात मुमुक्षु भाई बहनों ने सांसारिक मोह छोड़कर आचार्य श्री से दीक्षा ली।

0
दीक्षा समारोह में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र के हजारों जैन धर्मावलंबी शामिल हुए। आचार्य 1008 रमेश पुरी महाराज साहब एवं उपाध्यक्ष राजेश मुनि महाराज साहब ने दीक्षा महोत्सव में सात मुख्याओं को दीक्षा प्रदान कर संयम के पात्र अनुग्रहित किया।
रविवार को बेगू में दीक्षा स्थल पर हजारों लोगों ने दीक्षा कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रीय संत आचार्य रामलाल जी म. सा. ने सातों दीक्षार्थियों के नाम उपाध्याय प्रवर जी ने राम के नाम से शुरू करवा के लिए लोगों ने आचार्य प्रवर राम के जयकारे लगाए। हर्षित मुनि महाराज साहब ने अपने प्रवचन में कहा कि लोग आचार्य राम के साथ क्यों हैं,क्योंकि उन्होंने कभी किसी का साथ नहीं छोड़ा इसलिए भी सभी राम के साथ जाना चाहते हैं। बेगू की बेटी आयुषी पोखरना ने भी संयम पद पर आचार्य राम के साथ साहित्य में दीक्षा ग्रहण की आयुषी की उम्र 28 वर्ष है,वह बचपन से ही धर्म ध्यान में रूचि रखती थी। माता सुशीला देवी पिता बाबूलाल पोखरना भी धार्मिक विचारों से ओतप्रोत है,दोनों के संस्कार का असर यह हुआ। आयुषी संयम पथ पर चल पड़ी कठिन राह को चुना।
वही इस कार्यक्रम में मेवाड़ संघ मालवा नीमच महाराष्ट्र, हाडोती, मालवा से जैन समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस प्रोग्राम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी व मालवा संघ के अध्यक्ष गौतम रांका सहित महेश नहाटा मौजूद थे।
नव दीक्षाथियो का नामकरण राम आचार्य प्रवर राम लाल मसा और उपाध्याय प्रवक राजेश मुनि द्वारा नव दीक्षार्थीयो का नया साधु जीवन का नामकरण श्री श्री राम से शुरू किया गया।

दीक्षा लेने वाले मुमुक्षु ओर उनका नया नामकरण

सौरभ संचेती- श्री राम सौरभ मुनि श्री
सौरभ पूरा – श्री राम सूर्य मुनि श्री
आशा देवी – श्री रामाशा श्रीजी मसा
आयुषी पोखरना – श्री रामायुषी श्रीजी मसा
प्रणिता बाफना – श्रीराम प्रणिता श्री जी मसा
शैली बाफना – श्री राम शैली श्रीजी
त्रिशला घम्माणी – श्रीरामत्रया श्री जी मसा

Don`t copy text!