Invalid slider ID or alias.

डीडवाना कुचामन-शैक्षणिक भ्रमण के लिए दो रोवर का चयन, हिमाचल प्रदेश के लिए हुए रवाना मकराना।

 

वीरधरा न्यूज़। मकराना@ श्री मोहम्मद शहजाद।

मकराना।राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर की ओर से आयोजित रोवर रेंजर शैक्षणिक भ्रमण चामुंडा धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के लिए स्थानीय संघ मकराना के दो रोवर के चयन होने पर उनका स्वागत कर विदा किया गया। सचिव स्थानीय संघ मकराना रामदेव पारीक ने बताया कि इस भ्रमण के लिए मकराना के नीरज सिंह चौहान व तुषार तंवर का चयन हुआ। यह भ्रमण 10 जून से 14 जून तक आयोजित होगा। इसमें चयनित रोवर रेंजर का मुख्यालय चामूंडा धर्मशाला में रहेगा। वहां से प्रतिदिन इन रोवर रेंजर को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करवाया जायेगा, जहां विशेष रूप से प्रकृति के बीच रहकर प्रकृति अध्ययन की जानकारी दी जाएगी। रोवर स्काउट हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों का अध्ययन एवं अवलोकन कर वहां की जानकारी प्राप्त करेंगे। शनिवार को रेलवे स्टेशन मकराना से दोनों रोवर स्काउट को माला पहनाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद व्यास एवं देवेंद्र पारीक ने रोवर रेंजर को निर्देश दिए कि स्वयं की सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखते हुए प्रतिदिन यात्रा वृत्तांत अवश्य लिखें।
इस अवसर पर मानसी चौखड़ा, वंदना शर्मा, सुप्रिया कुमारी, कोमल बंजारा, विशाल नायक, आनंद कुमार काला, पुनम, मोहम्मद तालिब आदि उपस्थित रहे। मकराना के रोवर का चयन होने पर परसा राम किरडोलिया, गणेशाराम टांडी, लादू राम सैनी, भुगाना राम आदि ने प्रसन्नता प्रकट की।

Don`t copy text!