Invalid slider ID or alias.

गौशाला मे गौमाता का पूजन कर, हरा चारा खिला मनाया जन्मदिन।

 

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।

बिनोता। कस्बे की श्रीकृष्ण गौशाला में शुक्रवार सांय सात बजे ब्राह्मण समाज के सेवाभावी एवम सेवानिवृत्त अध्यापक गोपाल तिवारी के 62 वें जन्म दिवस पर उनके परिजनों एवम मित्र मंडल द्वारा इनके दीर्घायु होने की कामना को लेकर गौमाता की पूजा अर्चना की गई।
डॉक्टर हीरालाल लुहार ने बताया कि तिवारी के 62 वें जन्मोत्सव पर गोपाल तिवारी, प्रेमलता तिवारी, पुखराज चपलोत अनिल भारद्वाज, पन्ना लाल लखारा ने श्रीकृष्ण गौ शाला में पहुँच कर गायों की पूजा अर्चना कर हरा चारा खिलाया।
अभिनव नन्नू भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायों की पूजन करवाई।

Don`t copy text!