Invalid slider ID or alias.

बड़ी सादड़ी-सूखे कचरे के ढेर में लगी आग से मकान में जला लाखों का सामान गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई.

 

वीरधरा न्यूज़।डूंगला@ श्री मोहन दास वैरागी।

बड़ीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के भाटोली पंचायत के भाटोली ब्राह्मणन गांव में सुरेश मेनारिया के मकान के पास पड़े सुखे कचरे में अज्ञात कारणो से लगी आग के कारण सुरेश मेनारिया के मकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
पीड़ित भाटोली ब्राह्मणन गांव के सुरेश मेनारिया पिता शंकर लाल मेनारिया द्वारा बताया गया कि शुक्रवार दोपहर में उनके मकान के पास पड़े सुखे कचरे में अज्ञात कारणो से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और आग बेकाबू हो गई। बेकाबू होकर आग सुरेश मेनारिया के मकान में पहुंच गई।
जहां पर मकान में रखी बैलगाड़ी, ट्यूबवेल के पाइप, केबल, 10 खाट, साइकिल, व्हीलचेयर जलकर खाक हो गए। इस दौरान आग लगने की सूचना से सुरेश मेनारिया के मकान पर गांव के सेकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। गांव के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की सूझबूझ से मकान में रखे गैस के चार सिलेंडर व बिस्तरों को तुरंत मौके से हटाया गया। अन्यथा सिलेंडर में विस्फोट होने से बड़ा हादसा होकर जनहानी हो सकती थी।
वही आग धीरे-धीरे सुरेश मेनारिया के पास स्थित नारायण मेनारिया पिता ऊकार मेनारिया के मकान पर भी पहुंच गई। ऊकार मेनारिया के घर में रखी हुई 100 क्विंटल लकड़ी जलकर खाक हो गई। आग से चद्दर भी जल गए। आग लगने से पत्थर की दीवार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धराशाई हो गई।
आग लगने की सूचना ग्रामीणों द्वारा नगर पालिका बड़ी सादड़ी के अध्यक्ष विनोद कंटालिया को दी गई, जिस पर तुरंत प्रभाव से नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम व गाड़ी को मौके पर भेजा गया। दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले ग्रामीणों द्वारा चार टैंकर मंगवाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। मौके पर सरथला गांव से जेसीबी भी पहुंच गई। जेसीबी द्वारा लोहे के चद्दर को हटाया गया। जिसे आग पर काबू पाया गया।वहीं दमकल के पहुंचने के बाद लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से पीड़ित सुरेश मेनारिया को ढाई लाख व नारायण मेनारिया को 50 हजार का नुकसान हुआ है।

Don`t copy text!