Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-समानों का खेडा मंशापूर्ण महादेव का 19 वा पाटोत्सव आज।

 

वीरधरा न्यूज़। बिनोता @ श्री अनिल शर्मा।

बिनोता। समीप खेरमालिया ग्राम पंचायत के सामानों का खेडा मंशापूर्ण महादेव मंदिर का 19 वा पाटोत्सव कार्यक्रम आज शनिवार को होगा।
समानों खेडा मन्दिर न्यास के सचिव बलवंत सिंह राठौड़ ने बताया कि मंशापूर्ण महादेव मंदिर समानों का खेड़ा का 19 वा पाटोत्सव शनिवार 8 जून को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा मंदिर न्यास के संस्थापक स्वर्गीय हमेर सिंह राठौड़ परिवार के रतन सिंह राठौड़ की उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
मन्दिर पर आयोजित होने वाले 19 वे पाटोत्सव कार्यक्रम के दौरान न्यास के प्रमुख रतन सिंह राठौड़, न्यास के अध्यक्ष भेरुलाल टाक, उपाध्यक्ष उदय लाल मेनारिया, डॉक्टर हीरा लाल लुहार अनिल भारद्वाज, गोविंद धाकड़, वक्तावर सिंह राव, कोषाध्यक्ष मिट्ठू लाल जणवा, प्रवक्ता ओम प्रकाश जणवा, भेरू लाल जणवा शंकर लाल मीणा जीतमल रावत राजू सुथार, राकेश पाटीदार एवं न्यास के सदस्यों की उपस्थिति मे कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे प्रातः शुभ वेला में पंडित भोपराज शर्मा सेमरडा द्वारा शिव परिवार का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। एवम हवन पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा भजन कीर्तन कार्यक्रम के साथ देवतुल्य पौधों का पूजन कर शुभ मुहूर्त मे धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी। महा आरती कर मंशापूर्ण महादेव को भोग लगा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Don`t copy text!