Invalid slider ID or alias.

बिनोता ख़ाकलदेव मन्दिर के दानपात्र व धर्मशाला से दो लाख से अधिक प्राप्त हुए।

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।


बिनोता।कस्बे के ख़ाकलदेव मन्दिर का भंडार ख़ाकलदेव विकास सेवा समिति के अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत की उपस्थिति में गुरुवार को खोला गया।

कमेटी के सचिव अनिलशर्मा ने बताया कि अमावस्या को सुबह नो बजे ख़ाकलदेव देवनारायण मन्दिर पर स्थापित सभी प्रतिमाओं की पूजा अर्चना पुजारी अनिल गुर्जर अमृतराम गुर्जर द्वारा की गई।

गुरुवार सुबह सवा दस बजे ख़ाकलदेव का भंडार खोला गया।

कोषाध्यक्ष जसवन्त डोसी, प्रकाश मुनेत ने बताया कि दानपात्र से 209555 नगद, धर्मशाला किराया एवम अन्य स्रोत से 33050 रूपये प्राप्त हुए एवम 133 ग्राम चांदी के आभूषण भी दानपात्र ने निकले, आय व्यय का हिसाब कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। राशि गणना के दौरान अध्यक्ष गजराजसिंह शक्तावत जसवन्त डोसी कैलाश दुबे, पुखराज चपलोत, गोपाल तिवारी, हिम्मतसिंह शक्तावत, निर्भय सिंह शक्तावत, रतनलाल डाँगी, प्रकाश मुनेत, जसवंत सिंह, जगदीश सुथार,सहित ग्रामीण एवम कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Don`t copy text!