Invalid slider ID or alias.

गंगरार-विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए लिया संकल्प, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मुख्यालय चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार स्थानीय संघ गंगरार में संचालित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि व कौशल विकास शिविर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। गोष्टी के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार व्यास एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्वेता शुक्ला व विशिष्ट अतिथि आर पी रणवीर सिंह व सुरजीत सिंह की उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्वेता शुक्ला ने इस अवसर पर समर कैंप की जानकारी प्रदान की। तथा अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा की विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेरणा लेकर प्रत्येक संभागी को पांच पांच पौधे रोपित कर उनकी उनकी सुरक्षा करते हुए उन्हें पेड़ बनने तक सेवा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के अध्यापक एवं पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार पोरवाल के कार्यों की सराहना की। समारोह का संचालन राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सचिव तथा शिविर प्रभारी भूरालाल शर्मा ने किया। इसी तरह उपखण्ड क्षेत्र के तुम्बडिया स्कूल में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सोहनलाल चौधरी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस मनाया, विद्यालय में पौधे लगाए गए। परिडे में पानी डाला गया। पेड़ों को पानी पिलाया गया। शिक्षक ने कहा पेड़ नहीं तो जीवन नहीं। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए और उनकी सुरक्षा रखें। सभी नागरिक यह जिम्मेदारी लें कि हम पेड़ों को नहीं इस अवसर पर अशोक कुमार हरिजन, राधेश्याम खटीक, राजमल सालवी उपस्थित थे।
इसी क्रम में नितिन स्पिनर्स लिमिटेड कंपनी हमीरगढ़ में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न जोशी जनरल मैनेजर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में दो पेड़ लगाने चाहिए साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी है तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान राजवीर सिंह, हरि राम ने भी मंच को संबोधित किया एवं दिनेश काबरा ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रमिकों एवं कंपनी के पदाधिकारी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी तादाद में नितिन स्पिनर्स लिमिटेड कंपनी के श्रमिक उपस्थित थे।

Don`t copy text!