Invalid slider ID or alias.

विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान के नेतृत्व में मदर टेरेसा मंडल राष्ट्रीय स्वयंसेविका श्वेता सामर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन डूंगला स्थित स्वास्तिक कंप्यूटर एजुकेशन पर किया गया।
जिसमें बच्चों को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वार्ड पंच भगवंती तेली ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1973 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए की गई थी। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जैसे वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए गोष्ठी। हर साल एक अलग विषय चुना जाता है, जो पर्यावरण के सामने आने वाली किसी खास चुनौती पर फोकस करता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी हमारा एकमात्र आवास है और इसका संरक्षण करना हमारा सामूहिक दायित्व है। और बताया कि अपने आसपास पेड़ पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा भी करें। श्वेता सामर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ दिलाई गई।

Don`t copy text!