Invalid slider ID or alias.

बड़ीसादड़ी-मां की गोद है सत्संग: राधेश्याम रेगर।

 

वीरधरा न्यूज़। डूंगला@ श्री मोहन दास वैरागी।
बड़ी सादड़ी। जून, सत्संग से जीवन जीने की दशा और दिशा बदल जाती है! सत्संग से ही स्वर्ग का रास्ता तय होता है और सत्संग मां की गोद होती है।
उक्त विचार यहां निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग को संबोधित करते हुए निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने व्यक्त किये
उन्होंने कहा कि प्रभु को प्राप्त करने का रास्ता सद्गुरु बताते हैं निरंकारी मिशन सुखी जीवन की राह बताता है सत्संग जीवन की पाठशाला है क्रोध पर काबू करना सबसे बड़ा गुण है।
उन्होंने कहा की हर युग में इंसान को यह संदेश दिए कि इंसान सोच विचार इस गफलत की नींद में सोया सोया उम्र तमाम ना कर डाल।
जहां इस संसार में तुझे जो यह चंद श्वास मिले हैं वह भी 84 लाख योनियों में से सबसे श्रेष्ठ योनी इंसानी योनी तुम्हें प्राप्त हुई है! तो क्या यह अंधकार में ही बीता डालेंगे क्या गफलत की नींद में सोया ही बीता डालेगा क्या जागृति नहीं आएगी क्या जागेगा नहीं क्या तेरी यह भटकन यूं ही बनी रहेगी इसीलिए समय रहते जग जाना अति आवश्यक है।
प्रारंभ में विजय सिंह सारंगदेवोत मथुरा लाल गायरी प्रेमचंद गायरी मांगीलाल सुथार भेरूलाल निरंकारी प्रकाश चंद्र पुष्पेंद्र दिनेश चंद्र ऊंकार लाल
मनीष करूलाल दिलीप कुमार ममता इंदिरा जीतू बाई लीलाबाई कैलाशी बाई लता आदि ने गीत एवं विचार व्यक्त किये, संचालन चंपालाल गायरी ने किया।
उक्त जानकारी दिलीप कुमार जटिया ने दी।

Don`t copy text!