Invalid slider ID or alias.

बेगूं- नमो जल मंदिर शुभारंभ एवं पक्षियों के लिए बांधे परिंडे।

 

वीरधरा न्यूज। बेगूं @ श्री महेन्द्र धाकड़।

बेगूं। नगर में इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षी एवं आमजन को राहत पहुंचाने के लिए शीतल जल की व्यवस्था हेतु नमो जल मंदिर शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम संयोजक अंकित पोरवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के लिए शीतल जल की व्यवस्था हेतु नमो जल मंदिर का भारतीय जनता पार्टी बेगूँ नगर मंडल द्वारा आज शुभारंभ किया गया एवं साथ ही गर्मी को देखते हुए पक्षियों के पानी की व्यवस्था को लेकर परिंडे बांधने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा बेगूँ नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश चंद्र टेलर, केवीएसएस अध्यक्ष तेजमल बोहरा, महामंत्री राजेश दुग्गड, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल लाल छिपा, दुर्गालाल पालीवाल, रतन लाल शर्मा, गोविंद पोरवाल,घनश्याम तेली, शक्ति केंद्र संयोजक कन्हैयालाल ओझा, नगर उपाध्यक्ष कैलाश छिपा, नगर मंत्री निलेश चेचानी,युवा कार्यकर्ता वैभव पगारिया बेगूँ, विशाल अग्रवाल, कालू लाल ओड, ओमप्रकाश प्रजापत, मनोज पोरवाल आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!