Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-आरबीएम त्रिपाठी ने किया नई पशु धन विकास परियोजना का शुभारम्भ।

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


निम्बाहेड़ा।पशु नस्ल सुधार तथा कृषि में पशुओं के चारा उत्पादन की नई तकनीक तथा कृषि क्षेत्र एवम पशुधन के क्षेत्र में नई तकनीक के माध्यम से किसानो की आय में बढ़ौतरी करना ही जेके सीमेंट समूह का उद्देश्य है। यह परियोजना करीब 25 ग्राम पंचायतो में क्रियान्वित होगी। इसी के अन्तर्गत दो दिवसीय गोपाल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ यूनिट हेड आरबीएम त्रिपाठी ने किया। उन्होनें बताया कि देश की अर्थव्यवस्था में कृषि एवं पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान है तथा जेके सीमेन्ट यह सुनिश्चित करता है कि किसानो का विकास एवम उनकी आर्थिक उन्नति के लिये हमेशा प्रयास करता रहेगा।
इस अवसर पर प्रभाकर मिश्रा, हेड-एचआर एवं ईआर, मनीष शर्मा, प्रबंधक-सीएसआर, जे. के. ट्रस्ट के राज्य परियोजना प्रबंधक डॉ. रविशंकर यादव, डॉ. प्रवीण कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी, नन्द किशोर सोनी, ओमेन्द्र सिंह सोलंकी उपस्थित थे।

Don`t copy text!