Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-राउप्रावि टाँटरमाला में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की ओर से 13 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया।

 

वीरधरा न्यूज़। टाँटरमाला/निम्बाहेडा़@श्री जनक दास वैष्णव।

निम्बाहेड़ा।टाँटरमाला गाँव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे आयोजित इस कैम्प की थीम बाजार थी।इस दरमियान विद्यार्थियों ने मुद्रा, आमदनी, वस्तु-विनिमय, कमीशन, लाभ-हानि, सेवा, मजदूरी के बारे जानकारी प्राप्त की। क्ले वर्क, मिट्ठी के खिलौने, पेपर वर्क, हाव भाव के साथ कविता, रोल प्ले कैंप का मुख्य आकर्षण था।
अध्यापक कन्हैया लाल मेनारिया ने बताया की शिक्षा के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों और भाषा कौशल, खेलों से विद्यार्थियों में खूब रोमांस दिखा और मंगलवार को विद्यालय में बाजार सजाकर आकर्षक दुकानें लगवाकर बच्चों ने मुद्रा, वस्तु विनिमय, आमदनी,मुनाफा,बजट के बारे वास्तविक प्रयोग किए।
प्रधानाध्यापक गोविंद लाल भराडीया ने टीम अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!