Invalid slider ID or alias.

कपासन-पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी कि आयोजित।

वीरधरा न्यूज़। कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन। आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर मनाई गई।
नगर कांग्रेस प्रवत्ता एडवोकेट विजय कुमार बारेगामा ने बताया कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत की अध्यक्षता में पंडित जवाहरलाल नेहरू पुण्यतिथि कपासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माला पुष्प अर्पित कर मनाई। इस अवसर पर उनके जीवन पर विस्तृत जानकारी दी कि पंडित नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन – स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया।
उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे तथा उनके साथ त्याग की मूर्ति रमाबाई अंबेडकर की पुण्यतिथि पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नंदवाना नगर कांग्रेस संगठन मुख्य महासचिव गुड्डू खान जिला पूर्व सचिव मांगीलाल बेरवा लक्ष्मीनारायण व्यास युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीनबंधु सोमानी ब्लॉक प्रवक्ता मधुसूदन कुमावत सेवादल नगर अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिरोया सत्यनारायण सेन गोपाल सेन जमील का पठान एडवोकेट मो इलियास नगर प्रवक्ता किशन लाल प्रजापत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!