Invalid slider ID or alias.

नागौर-जिला कलक्टर ने शुक्रवार प्रातः नागौर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था का किया निरीक्षण।

 

वीरधरा न्यूज़। नागौर@ श्री प्रदीप डागा।

नागौर।जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शुक्रवार को प्रातः शहरी क्षेत्र में सोनी जी की बाड़ी में जलापूर्ति के समय पानी का प्रेशर का अवलोकन किया तत्पश्चात स्थानीय निवासियों से वार्ता कर आपूर्ति के समय अंतराल, प्रेशर आदि जानकारी ली।शहर की भीतरी भाग में लोढ़ो के चौक में गलियों में अंतिम छोर तक सुचारू आपूर्ति का निरीक्षण करने पहुंचे।
यहां पर पानी के सैंपल लेकर पानी में क्लोरीन उपलब्धता की मौका जांच भी की गई।
स्थानीय निवासियों ने सुबह – सुबह जिला कलक्टर पुरोहित को भीतरी गलियों में जलापूर्ति को लेकर निरीक्षण करने पर हर्ष व्यक्त किया।
जिला कलक्टर पुरोहित ने उपभोक्ताओं एवं आमजन से जलापूर्ति की अवधि, अंतराल आदि के बारे में जानकारी लेते हुए निवासियों से अमूल्य पानी को व्यर्थ बहने से रोकने और सड़कें आदि धोने से बचने के लिए सहयोग करने का निवेदन भी किया।

Don`t copy text!