Invalid slider ID or alias.

विजयपुर के नरसिंह द्वारा मंदिर में चल रहे नौकुंडीय यज्ञ की हुई पूर्णाहुति, भक्तों ने लिए संतों का आशीर्वाद।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्री विष्णुदत्त शर्मा।

विजयपुर।नरसिंह द्वारा के महन्त श्री श्री 108 श्री वैष्णव दास महाराज ने बताया कि यज्ञाचार्य पंडित राकेश शास्त्री श्री विष्णु नोकुडियमहायज्ञ मे सात दिवसीय मे आज बहुत दुर दुर से सन्त महात्मा श्री विष्णु नोकुडियमहायज्ञ मै आवागमन हुआ, कई प्रान्तों ने विजयपुर कि पावन धरती पर पधारे इस विजयपुर के क्षेत्र वासियों को धन्य किया। सभी विजयपुर वासियों ने साधु सन्तों कि सेवा का लाभ लिया। भागवत कथा में कथा वाचक श्री राधेश्याम दास महाराज ने अपनें मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का स्वर्णपान सात दिवस तक करवाया आज कथा का समापन हुआ। श्री विष्णु नोकुडियमहायज्ञ मै सात दिनों मै पैंतालीस यजमानों ने यज्ञ मै पूर्णावती दी, बड़ी संख्या मे सन्तों को महाप्रसादी करवा कर सभी सन्तों को विदाई दी गईं। सात दिनों में मेला लगा जिसमे समस्त क्षेत्रवासियों ने मेले में दूकानों मे जम कर खरीदारी कर लुफ्त उठाया। दोपहर दो बजे से यज्ञ नारायण भगवान की महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें विजयपुर व और कई गांवों से आये श्रदालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और श्री वरदावन से आये श्री ललीत दास महाराज ने बताया कि वैशाख महीने में यज्ञ करने से अखंड पुन्य कि प्राप्ती होती है। श्रीमद्भागवत श्री राम कथा कराने से या सुनने मात्र से इस कलयुग मे दस महायज्ञों का फल प्राप्त होता सन्तों का दर्शन ही भगवान का दर्शन है।

Don`t copy text!