Invalid slider ID or alias.

सवाईमाधोपुर-श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित। 

वीरधरा न्यूज़।बौंली/ बामनवास@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।


बोंली।क्षेत्र में रामनवमी श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न मंदिरों व देवालयो में अनेको धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेड़ापति बड़े बालाजी मंदिर पर सामूहिक सुंदरकांड का पठन किया गया। मुख्य कार्यक्रम श्री राम मंदिर पर ब्रह्म समाज सेवा समिति बौंली द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें संगीत मय सामूहिक सुंदरकांड का प्रातः 10 बजे से पठन शुरू किया गया। इससे पूर्व राम दरबार की फूल बंगला झांकी सजाकर सुंदरकांड के बाद महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद महिला मंडल द्वारा बधाई एवं मंगल गीत कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी जोशी, ब्रह्म समाज के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी नाथूलाल जोशी, शंभू दयाल जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, संगीतज्ञ दिनेश पुरी, शिवकुमार बुंदेला एवं अरविंद शर्मा सहित अनेको लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम व सुंदरकांड का पठन कर अपनी भागीदारी निभाई।

Don`t copy text!