Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़-पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्री अनिल सुखवाल।

चित्तौड़गढ़। शहर के महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सर्व समाज की सुहागिन महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजनों का गायन व समूह नृत्य कर ईसर गणगौर पूजन का आयोजन किया गया।
महिलाओं द्वारा संरक्षित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में ईसर गणगौर की पूजा कर भक्तिमय भजनों से 50 से अधिक महिलाओं ने रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर भजनों पर झूम नाच कर भक्तिमय माहौल में शिव पार्वती की अराधना की।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर में ईसर गणगौर महोत्सव के दौरान बिंदु पाण्डियां ने बताया कि महोत्सव के दौरान लता, पूर्णिमा, दीपिका कंवर, सोनू वर्मा, लक्ष्मी देवी खटीक, प्रियंका कंवर, राजेश्वरी वर्मा सहित सैकड़ों महिलाओं ने गणगौर मनाया। प्रसाद में कई प्रकार के व्यंजन और फलों का वितरण किया गया।

Don`t copy text!