Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-भाजपा पश्चिम मण्डल निम्बाहेड़ा में शक्तिकेन्द्र पर प्रवास आरम्भ।

 

वीरधरा न्यूज़। टाँटरमाला/निम्बाहेडा़@श्री जनक दास वैष्णव।

निम्बाहेडा़। पश्चिम मण्डल मंत्री सुनील जाट ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह शक्तावत व मण्डल प्रभारी व पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़ द्वारा शक्तिकेन्द्र स्तर पर प्रवास अभियान के अंतर्गत कारुण्डा व फलवा शक्तिकेन्द्र पर प्रवास किया।
मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह शक्तावत ने शक्तिकेन्द्र पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठनात्मक सरंचना को सत्यापित करते हुए बूथ सरंचना व बूथ समिति का सत्यापन किया व बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में तन मन से कार्य करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए।
मण्डल प्रभारी बगदीराम धाकड़ ने पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार में किए गए ऐतिहासिक कार्यो की जानकारी देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को इस जानकारी को घर घर तक पहुंचाकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आव्हान किया।

Don`t copy text!