Invalid slider ID or alias.

उदयपुर-जिला अध्यक्ष के सानिध्य में कोंग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हुए कार्यकर्ता।

 

वीरधरा न्यूज़। गोगुन्दा@ श्री भंवर सिंह सिशोदिया।

उदयपुर।गोगुंदा में आज भारतीय जनता पार्टी के पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चंद्र गुप्त सिंह,उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली,विधायक प्रताप गमेती, नांदेश्मा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह के सानिध्य में रावल ऋषि की तपो भूमि प्रभु श्री एकलिंग नाथ की पावन धरा रावलिया खुर्द से कोंग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश जैन, मांगू सिंह खरवड़ भोपाजी, वर्तमान वार्ड पंच प्रकाश गमेती अवानी ने आज कोंग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है और बताया की हम प्रभु श्री राम के भक्त है धर्म के विरुद्ध नहीं बोल सकते नही नारे लगा सकते हैं इसलिए हमने आज कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता जिला महामंत्री दयालाल चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष फतेह लाल जोशी, पृथ्वी सिंह मोडी, डीसी मेघवाल, भंवरसिंह वली की भागल, भंवर सिंह सिसोदिया रावलिया, हनुमान सिंह खरवड़, नरेश सिंह राणावत, रामसिंह एवं गोगुंदा के चारो मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Don`t copy text!